'लिखती हूं तो सिर्फ आंसू बहते..विभु राघव की याद में दोस्त अदिति मलिक का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं-तुम्हारे चेहरे की हंसी याद आती है

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Jun, 2025 04:25 PM

aditi malik is crying badly in the memory of vibhu raghav

छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर विभु राघवे अब इस दुनिया में नहीं रहे। 'निशा और उसके कजिन्स' जैसे चर्चित सीरियल में नजर आ चुके विभु पिछले कुछ वर्षों से स्टेज-4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय तक इस गंभीर बीमारी से लड़ने के बाद अंततः वो 2 जून की रात...

मुंबई. छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर विभु राघवे अब इस दुनिया में नहीं रहे। 'निशा और उसके कजिन्स' जैसे चर्चित सीरियल में नजर आ चुके विभु पिछले कुछ वर्षों से स्टेज-4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय तक इस गंभीर बीमारी से लड़ने के बाद अंततः वो 2 जून की रात इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत एक्टर को याद करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच विभु की करीबी दोस्त एक्ट्रेस अदिति मलिक उनके लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।

PunjabKesari

 

अदिति ने दिवंगत एक्टर विभु राघवे को याद करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मुझे नहीं पता कि मैं क्यों नहीं लिख पा रही हूं। हमने तुम्हें खो दिया है, ये बात सच है। हां अब तुम शांति में हो, ये बात भी सच है। जब भी मैं लिखने की कोशिश करती हूं तो सिर्फ आंसू बहते हैं।’


अदिति ने आगे लिखा, ‘मुझे जो याद आती है, वो तुम्हारे चेहरे की दिव्य हंसी है, जिस पल तुम हमें छोड़कर चले गए थे। जैसे तुमने अपनी अंतिम सांस में भी सब कुछ खो दिया हो। हंसते रहो दोस्तों, बाकी सब हो जाएगा। कोई भी कभी भी तुम्हारे जैसा नहीं हो सकता है। तुम रोशनी थे, हंसी थे। हम तुम्हें कहानियों में, खामोशी और गानों में ले चलेंगे। जब तक कि फिर से दुनिया के अगले पड़ाव पर नहीं मिलें।’

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सितारे

मंगलवार को हुए विभु के अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अदिति मलिक अपने पति मोहित मलिक के साथ पहुंचीं, जो खुद भी टीवी के जाने-पहचाने चेहरे हैं। दोनों इस दौरान काफी भावुक नजर आए।

उनके अलावा करणवीर मेहरा, सिंपल कौल, उर्वशी ढोलकिया, अनेरी वजानी, नकुल मेहता, और मोहसिन खान जैसे सितारे भी विभु को अंतिम विदाई देने पहुंचे। मोहित मलिक सहित कई करीबी दोस्तों ने विभु की अर्थी को कंधा देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!